भारत ने रक्षा तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत का AI-पावर्ड कॉम्बैट एयरक्राफ्ट ‘काल भैरव’ अब यूरोप के Portugal में निर्मित किया जाएगा। यह एयरक्राफ्ट Flying Wedge Defense & Aerospace द्वारा विकसित किया जा रहा है और इसे भारत के पहले विदेशी उत्पादन वाले स्वायत्त (Autonomous) कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के रूप में देखा जा रहा है।
यह प्रोजेक्ट ‘ऑपरेशन 777’ नामक व्यापक पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारत की अगली पीढ़ी की रक्षा तकनीकों को वैश्विक स्तर पर स्थापित करना है।
‘काल भैरव’ की प्रमुख विशेषताएं
लगभग 3,000 किलोमीटर की रेंज
30 घंटे से अधिक की उड़ान क्षमता
AI आधारित टारगेट पहचान प्रणाली
Swarm Coordination Capability
सुरक्षित Encrypted Communication Systems
आधुनिक युद्ध के लिए तैयार MALE (Medium Altitude Long Endurance) Autonomous Combat Aircraft
‘काल भैरव’ को भारत की अगली पीढ़ी की स्वायत्त युद्ध प्रणाली में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यह एयरक्राफ्ट आधुनिक युद्ध में AI आधारित संचालन, लंबी दूरी की निगरानी और स्मार्ट कॉम्बैट क्षमताओं के जरिए भारतीय रक्षा क्षेत्र को नई मजबूती प्रदान करेगा।