मुंबई में शुरू हुआ 19वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव
June 16, 2026 • Entertainment
मुंबई में 19वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF 2026) का शुभारंभ हुआ, जिसमें फिल्म जगत की कई प्रमुख हस्तियों और सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया। दक्षिण एशिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े गैर-फीचर फिल्म महोत्सवों में शामिल यह आयोजन डॉक्यूमेंट्री, लघु और एनिमेशन फिल्मों पर केंद्रित है। सात दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में 46 देशों से प्राप्त 1,459 प्रविष्टियों में से लगभग 350 फिल्मों का चयन किया गया है। इस वर्ष महोत्सव में मराठी फिल्मों और पूर्वोत्तर भारत की फिल्मों के लिए विशेष श्रेणियां भी जोड़ी गई हैं।