Prashast 2.0: बच्चों में Disabilities की पहचान के लिए सरकार की नई पहल
April 30, 2026 • National
केंद्र सरकार जल्द ही Prashast 2.0 लॉन्च करने जा रही है। यह एक upgraded digital platform है, जिसका उद्देश्य बच्चों में 21 प्रकार की disabilities की पहचान करना और Children With Special Needs (CWSN) को बेहतर support देना है।
इस ऐप के जरिए early screening को मजबूत किया जाएगा, certification process आसान बनेगा और ऐसे बच्चों को mainstream education में शामिल करने में मदद मिलेगी।
स्कूल स्तर पर पहचान:
Prashast 2.0 के माध्यम से स्कूल के principals, teachers और special educators बच्चों में संभावित disabilities की पहचान कर सकेंगे। इसके लिए teachers को training दी जाएगी, ताकि वे बच्चों के behaviour, पढ़ाई और social challenges को समय रहते समझ सकें।