आयुष मंत्रालय ने देशभर के पार्कों और सार्वजनिक स्थानों को योग, ध्यान और सामुदायिक स्वास्थ्य गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए ‘योग पार्क पोर्टल’ लॉन्च किया है। इस पहल का उद्देश्य लोगों के बीच योग को बढ़ावा देना और स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता को मजबूत करना है।