सिक्किम ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए खुद को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया है। राज्य ने उल्लास – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 99.82 प्रतिशत साक्षरता दर दर्ज की है, जो शिक्षा मंत्रालय द्वारा तय मानक से अधिक है।
उल्लास योजना को राज्य के सभी जिलों, ब्लॉकों, ग्राम पंचायतों और वार्डों तक सफलतापूर्वक पहुंचाया गया।
इस उपलब्धि के साथ सिक्किम देश का पांचवां पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है।