पेपर लीक आरोपों के चलते रद्द हुई NEET-UG 2026 परीक्षा अब 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए नई परीक्षा तिथि की घोषणा की।
NTA के अनुसार, भारत सरकार की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया है। इससे 22 लाख से अधिक मेडिकल अभ्यर्थियों के बीच चल रही अनिश्चितता अब खत्म हो गई है।
एजेंसी ने अपने बयान में कहा, “NEET (UG) 2026 की पुनः परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।