भारत की पहली Transgender Cricket Umpire बनीं Rithika Sri
May 30, 2026 • Sports
तमिलनाडु की Rithika Sri ने इतिहास रचते हुए भारत की पहली Transgender Cricket Umpire बनने का गौरव हासिल किया है। प्रमाणन प्राप्त करने के बाद वह वर्ष 2021 से सलेम और कोयंबटूर में क्रिकेट मैचों में अंपायरिंग कर रही हैं।
रितिका श्री की यह उपलब्धि खेल जगत में समानता और समावेशिता की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। इस सफलता में तमिलनाडु क्रिकेट संघ की भी अहम भूमिका रही, जिसने पंजीकरण प्रक्रिया में “अन्य” (Other) लिंग विकल्प शामिल किया। Rithika Sri की सफलता कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है।